ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
आतंकवादी प्यार की भाषा नहीं समझते, भारतीय सैनिकों ने किया शिव तांडव - योगी
By Deshwani | Publish Date: 4/3/2019 10:21:38 PM
आतंकवादी प्यार की भाषा नहीं समझते, भारतीय सैनिकों ने किया शिव तांडव - योगी

 

देवरिया। भानू तिवारी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नरेन्द्र मोदी पांच साल और प्रधानमंत्री होंगे और भारत दुनिया की बड़ी ताकत बनेगा। भारत दुनिया की तीन बड़ी अर्थव्यवस्थाओं और ताकतों वाले देशों में एक होगा। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार में भारत दुनिया की ग्यारहवीं नंबर की अर्थव्यवस्था वाला देश था, लेकिन नरेन्द्र मोदी के पांच साल के कार्यकाल में भारत विश्व की छठवीं अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। उन्होंने कहा कि आतंकवादी प्यार की भाषा नहीं समझते हैं। इसीलिए भारतीय सैनिकों ने शिव ताडंव किया। 

सोमवार को पथरदेवा के मेदीपट्टी गांव में नर्मदेश्वर भगवान मंदिर के कार्यक्रम में आए मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले मंदिर में पूजा की। इसके बाद उन्होंने 71 करोड़ की लागत की 43 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। उन्होंने महाशिवरात्रि की शुभकामना देते हुए कहा कि देश में 2014 में जब देश में कांग्रेस की सरकार थी, तो भारत दुनिया की ग्यारहवीं अर्थव्यवस्था था। अर्थात दुनिया में हम ग्यारहवें नंबर पर थे। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के अथक प्रयास से आज भारत दुनिया की छठवीं अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होंने नरेन्द्र मोदी के पांच साल तक और देश का प्रधानमंत्री बने रहने का विश्वास जताते हुए कहा कि उन पांच वर्षों में भारत दुनिया के तीन बड़ी अर्थव्यवस्था व तीन बड़ी ताकत वाले देशों में एक रहेगा। यह कार्य भारत नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश करेगा। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS