ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
सैनिकों के शौर्य और पराक्रम का नया भारत: योगी आदित्यनाथ
By Deshwani | Publish Date: 4/3/2019 9:41:19 PM
सैनिकों के शौर्य और पराक्रम का नया भारत: योगी आदित्यनाथ

गोरखपुर। भानू तिवारी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब दुश्मनों से आंख मिलाकर बात करने वाला भारत है। सैनिकों के शौर्य और पराक्रम का नया भारत है। दुनिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व का लोहा माना है। पुलवामा हमले के बाद देश के जांबाज सैनिकों ने पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाया है। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में घुसकर आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। इस कार्यवाई से भारत की धमक दुनिया में बढ़ी है।


मुख्यमंत्री रविवार की रात गोरखपुर आए। डीवीएन पीजी कॉलेज के संवाद भवन में मीडिया कर्मियों से बात की। कहा कि पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हमले के बाद भारतीय सेना के शौर्य और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीतिक विजय को दुनिया ने देखा है। पाकिस्तान के दुस्साहस का जवाब देने वाले विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की घर वापसी से पूरा देश अभिभूत है। सेना का शौर्य, पराक्रम हमेशा से ऐसा था लेकिन राजनीतिक दृढ़ इच्छाशक्ति नहीं थी। अब नई रीति और नीति वाला भारत है। देशवासियों को प्रधानमंत्री के मजबूत नेतृत्व पर भरोसा है। आगामी लोकसभा चुनाव में और बड़ी जीत मिलेगी। प्रधानमंत्री के निर्णय लेने की क्षमता और स्पष्टवादिता को देशवासी जानते हैं।

भारत बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड‍़ी अर्थव्यवस्था 
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश होगा। भारत में निवेश के सबसे ज्यादा अवसर खुले हैं। यह प्रधानमंत्री के चमत्कारिक नेतृत्व की वजह से संभव हो रहा है। 2014 में जब भाजपा की सरकार बनी थी, तब भारत की अर्थव्यवस्था 11वीं थी। अब छठवें स्थान पर है।



भारत को अंदर से बदलते एवं उभरते देखा
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को आगामी लोकसभा चुनाव का एजेंडा तय किया। थाईलैंड, साउथ कोरिया से और अन्य स्थानों पर रहने वाले प्रवासी भारतीयों से मन की बात की। साथ ही मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और मजबूत सरकार के फायदे बताए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कमजोर सरकार होती तो पाकिस्तान को करारा जवाब नहीं मिल पाता। देश ने 57 महीनों के अंदर बदलते एवं उभरते 
भारत को देखा और महसूस किया है।

डीवीएन पीजी कॉलेज के संवाद भवन में रविवार की देर शाम भारत के मन की बात नरेंद्र मोदी के साथ कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रवासी भारतीयों के मन की बात की। दो दिवसीय दौरे (4, 5 मार्च) पर आए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम में जो सुझाव मिल रहे हैं, उन्हें भाजपा लोक कल्याण संकल्प पत्र में शामिल करेगी। यह संकल्प पत्र देशहित, जनहित को केंद्र में रखकर तैयार किया जाएगा। देशवासियों के मन की बात जानकर लोक कल्याण संकल्प पत्र तैयार करने के लिए भाजपा देश का सबसे बड़ा अभियान चला रही है। इसके तहत भाजपा विभिन्न तबकों से संवाद स्थापित कर रही है।

अप्रवासी भारतीय सम्मेलन  पहली बार यूपी में
पहली बार देश और प्रदेश की राजधानी के बाहर अप्रवासी सम्मेलन का आयोजन वाराणसी में किया गया। इसकी मेजबानी उत्तर प्रदेश सरकार ने की। करीब डेढ़ से दो सौ वर्ष पूर्व मारीशस, हालैंड समेत विभिन्न देशों में भारतीय गिरमिटिया मजदूर बनकर गए। कालांतर में उन्होंने अपनी जीवटता से राष्ट्राध्यक्ष जैसे पदों को सुशोभित किया। उन्होंने बलिया के रसड़ा निवासी प्रवीण जगन्नाथ और आजमगढ़ के सर रामगुलाम का जिक्र किया। कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों ने वहां गांवों को बसाया और अपनी संस्कृति को जिंदा रखा। अनपढ़ होने के बाद भी ये लोग अपने साथ रामचरितमानस लेकर गए। इसके अनुसार अपनी धार्मिक संस्कृति का संरक्षण किया।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS