ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
शिवरात्रि के दिन गोरखपुर में चौकस वयवस्था
By Deshwani | Publish Date: 3/3/2019 9:00:26 PM
शिवरात्रि के दिन गोरखपुर में चौकस वयवस्था

गोरखपुर। भानू तिवारी।

महानगर के तकरीबन सभी 122 शिव मंदिरों पर नगर निगम ने साफ-सफाई शुरू कर दी है। शिवरात्र के दिन 4 मार्च को इन सभी शिव मंदिरों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेशंकर का जलाभिषेक करने उमड़ेंगे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता तैयारियां कर ली है।
 
महानगर में यूं तो तकरीबन 122 शिव मंदिर हैं। जहां पर बड़ी संख्या में लोग पूजा-अर्चना करते हैं। शिवरात्र के दिन इन मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ और बढ़ जाती है। इस बार शिवरात्रि पर शिव मंदिरों पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सभी शिव मंदिरों पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। इधर नगर निगम ने मंदिरों पर सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल ली है।
 
मंदिरों में से गोरखनाथ, महादेव झारखंडी, काली मंदिर जटेपुर, वरगदही और भटहट शिवमंदिर पर मेला भी लगता है। मेले में हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। मेले में कहीं भी किसी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए इसे लेकर पुलिस कर्मियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। राजघाट क्षेत्र स्थित शीतला माता मंदिर से शिव बारात भी निकलती है। शिव बारात में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष तथा बच्चे शामिल होते हैं।
 
बोल बम समिति धर्मशाला बाजार द्वारा होटल कैलाश के पीछे से शिव बाराता निकलेगी जो जटाशंकर चौराहा, आर्यनगर, गंगेश चौराहा, बबीना, जटाशंकर होते भरत मिलाप चौराहे पर पहुंचेगी। इसके अलावा बड़हलगंज स्थित रासमलीला मैदान से शिव बारात निकलेगी जो सोती चौराहा, संगम टाकीज, लेटा घाट, गंगा तिराहा, बड़ी मस्जिद होते जेलसरनाथ मंदिर पहुंचेगी। वहीं चौरीचौरा क्षेत्र के सरैया स्थित हनुमान मंदिर से शिव बारात निकलेगी जो आमकोल, सरस्वती विद्या मंदिर होते शिव मंदिर पहुंचेगी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS