ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
लोकसभा चुनावों के लिए 'आप' ने कसी कमर, दिल्ली की 6 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम किए घोषित
By Deshwani | Publish Date: 2/3/2019 3:27:59 PM
लोकसभा चुनावों के लिए 'आप' ने कसी कमर, दिल्ली की 6 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम किए घोषित

नई दिल्ली। 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए दिल्ली की सत्तासीन आम आदमी पार्टी ने भी कमर कस ली है। आज पार्टी की ओर से दिल्ली की 6 लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों के नामों के लिस्ट जारी की गई है। 

 
पार्टी की ओर से जारी की गई लिस्ट के मुताबिक, चांदनी चौक लोकसभा सीट से पंकज गुप्ता उम्मीदवार होंगे। दीलीप.के पांडे नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, आतिशी- ईस्ट दिल्ली, राघव चंदा- साउथ दिल्ली, ब्रजेश गोयल- नई दिल्ली और गुंजन सिंह को नॉर्थ वेस्ट लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। 
 
आप ने यह घोषणा इन अटकलों के बीच की है कि कांग्रेस और इसके बीच गठबंधन हो सकता है। आप के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने कहा कि पार्टी द्वारा पश्चिम दिल्ली सीट के उम्मीदवार पर फैसला करना अभी बाकी है। 
 
राय ने कहा, "पार्टी ने चांदनी चौक से पंकज गुप्ता, उत्तर पूर्व दिल्ली से दिलीप पांडे, पूर्वी दिल्ली से अतिशी, नई दिल्ली से ब्रजेश गोयल, उत्तर पश्चिम दिल्ली से गुगन सिंह और दक्षिण दिल्ली से राघव चड्ढा को मैदान में उतारने का फैसला किया है।"
 
यह घोषणा लगातार इन अटकलों के बीच हुई कि लोकसभा चुनाव के लिए आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो सकता है। हालांकि, कांग्रेस की दिल्ली इकाई को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी की खिलाफत के लिए जाना जाता है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS