ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
जम्मू कश्मीर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जमात-ए-इस्लामी के 6 सदस्य गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 1/3/2019 3:43:04 PM
जम्मू कश्मीर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जमात-ए-इस्लामी के 6 सदस्य गिरफ्तार

श्रीनगर। भारत और पाकिस्तान के तनाव के बीच सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा घाटी में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। पुलवामा जिले के त्राल के विभिन्न गांवों में आज छापेमारी के दौरान 6 जामात-ए-इस्लामी के सदस्यों को हिरासत में लिया गया है।

 
सूत्रों से हवाले से मिल रही जानकारी के मुताबिक, सेना और पुलिस द्वारा घाटी के तमाम जिलों में लगातार छापेमारी की जा रही है, जिसको देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्द ही और भी गिरफ्तारियां हो सकती है।
 
सूत्रों के अनुसार इनके तार आतंकी सगंठनों से जुड़े हैं। इससे पहले पांच साल के लिए जमाते इस्लामी को घाटी में बैन किया गया है। इस संगठन पर कश्मीर में हिंसा भड़काने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि आज 6 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले 15 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था। 
 
उल्लेखनीय है कि गृह मंत्रालय द्वारा जम्मू कश्मीर में सामाजिक धार्मिक संस्था पर बैन लगाने के बाद सुरक्षाबलों ने छापेमारी कर रही है। आपको बता दें कि पिछले हफ्ते छापेमारी की कार्यवाई में पुलिस ने 100 से अधिक सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के सैकड़ों कार्यकर्ता और नेताओं को हिरासत में लिया था। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS