ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
लोकसभा चुनाव: पंजाब में 10 पर शिरोमणि अकाली दल और 3 सीटों पर भाजपा उतारेगी प्रत्याशी
By Deshwani | Publish Date: 28/2/2019 2:48:45 PM
लोकसभा चुनाव: पंजाब में 10 पर शिरोमणि अकाली दल और 3 सीटों पर भाजपा उतारेगी प्रत्याशी

नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पुरानी सहयोगी पार्टी शिरोमणि अकाली दल यानी शिअद से गठबंधन का ऐलान किया है। 

 
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बताया कि राज्य में शिअद 13 और भाजपा तीन सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। इससे पहले आज सुबह शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की थी।
 
 
हालांकि, इससे पहले राजनीतिक गलियारों में चर्चा थी कि भाजपा ने शिअद से कुछ और सीटों की मांग की थी, लेकिन शिअद ने इसे खारिज कर दिया था। उस दौरान सुखबीर सिंह बादल ने कहा था कि दोनों दल पुराने फॉर्मूले के आधार पर ही चुनाव लड़ेंगे। यानी अकाली 10 और भाजपा 3 सीटों पर मिलकर चुनाव लडे़गी।
 
ज्ञात हो कि राज्य में 2014 में हुए लोकसभा चुनावों में शिअद ने 4, आम आदमी पार्टी ने 4, कांग्रेस ने 3 और भाजपा ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS