ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
असम में जहरीली शराब का कहर, मृतकों की संख्या 59 पहुंची
By Deshwani | Publish Date: 23/2/2019 10:46:14 AM
असम में जहरीली शराब का कहर, मृतकों की संख्या 59 पहुंची

गोलाघाट/जोरहाट। असम के गोलाघाट और जोरहाट जिलों में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 59 हो गई है। कुछ लोग अब भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पतालों में मरीजों का आना लगातार जारी है।

 
गोलाघाट जिले के शालमारा चाय बागान में मृतकों की संख्या 39 और जोरहाट में यह संख्या बढ़कर 20 हो गई है। दोनों ही जिलों में देशी शराब पीने से लोगों की तबीयत बिगड़ रही है। इस कारण मृतकों की संख्या बढ़ती जा रही है। 
 
उल्लेखनीय है कि 21 फरवरी की रात गोलाघाट और जोरहाट जिले के चाय बागानों में कार्यरत कई मजदूरों ने शराब पी थी। उसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी। चार महिलाओं ने तो 21 की रात को ही दम तोड़ दिया था। इस बीच मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने घटना की जांच के निर्देश दिए हैं। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS