ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
असम के गोलाघाट जिले में जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत, 50 से अधिक लोग बीमार
By Deshwani | Publish Date: 22/2/2019 2:55:27 PM
असम के गोलाघाट जिले में जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत, 50 से अधिक लोग बीमार

गोलाघाट (असम)। गोलाघाट जिले के शालमारा चाय बागान में जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 50 से अधिक लोग बीमार हैं जिनका इलाज चल रहा है। इनमें से कई की हालत नाजुक है| 

 
उल्लेखनीय है कि गुरुवार रात शालमरा चाय बागान में काफी संख्या में महिला एवं पुरुषों ने शराब का सेवन किया था। उनमें से चार महिला श्रमिकों की देर रात ही मौत हो गई थी। गंभीर अवस्था में काफी लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लोगों की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने सभी को शहीद कुशल कोंवर जिला सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। वहां इलाज के दौरान मरने वालों की संख्या 15 पहुंच गई है| अभी भी 50 से ज्यादा लोग इलाजरत हैं, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
 
पुलिस के मुताबिक मृतकों के नाम-क्रमश: अग्नि ग्वाला, बेलो भूमिज, द्रोपदी उरांग, बंधन बाउरी, दुलाल उरांग, एतोवा पूजर, शुकलाल पूजर, शांति पूज, विनती भक्ता, ललिता पूजर, मीना पूजर, सोनेश्वर गोगोई, आनंद बोरा, सुनिता बूजर और सुरेन गोगोई के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि शालमारा चाय बागान के श्रमिकों ने गुरुवार रात देशी शराब का सेवन किया। इसके बाद उनकी तबियत खराब होने लगी| उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि मौके पर ही चार महिलाओं की मौत हो चुकी थी जबकि अन्य मृतकों ने अस्पताल में दम तोड़ा।
 
उधर, इस घटना को लेकर चाय बागान इलाके में सनसनी व्याप्त है। सूत्रों के अनुसार सभी मौतें जहरीली शराब पीने की वजह से हुई हैं। पुलिस इस सम्बन्ध में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। जिला प्रशासन ने भी मामले की जांच का आदेश दिया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS