ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
शहीद परिवार को सांत्वना देने पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका
By Deshwani | Publish Date: 20/2/2019 2:32:44 PM
शहीद परिवार को सांत्वना देने पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका

लखनऊ। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी शामली पहुंचे। दोनों शहीद अमित और प्रदीप के घर सांत्वना देने जा रहे हैं। इसके बाद मेरठ में बसा टीकरी गांव में शहीद अजय कुमार के घर भी जा सकते हैं। 

 
राहुल और प्रियंका गांधी के साथ पश्च‍िम उत्तर प्रदेश के कांग्रेस महासचिव ज्योति‍रादित्य सिंधिया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर भी हैं। 
 
कांग्रेस नेताओं के शामली आगमन के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है। उल्लेखनीय है कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ने विस्फोटक लदे वाहन को सीआरपीएफ की बस से टकरा दिया था जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। 
 
इससे पहले प्रियंका गांधी उन्नाव के शहीद अजीत कुमार के परिवार को ढांढस बंधा चुकी है। उनकी बेटी ईशा ने बताया कि प्रियंका ने उनसे पूछा कि वह आगे क्या करना चाहती हैं। तो उन्होंने कहा कि वह डॉक्टर बनकर लोगों की मदद करना चाहती हैं, इस पर प्रियंका ने वादा किया वह उनकी पूरी मदद करेंगी। 
 
शहीद के पिता प्यारेलाल ने कहा कि प्रियंका गांधी ने जो भरोसा मेरे परिवार को दिया है, उससे इस दुख की घड़ी में हम लोगों को सदमे से उबरने में मदद मिलेगी। प्रियंका ने चंदौली के शहीद जवान अवधेश कुमार यादव के पिता से बात की थी। प्रियंका ने इस दौरान कहा था कि मेरे पिता के साथ भी ऐसा ही हुआ था इसलिए मैं आपका दुख समझ सकती हूं। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS