राज्य
अब ट्विटर पर बसपा सुप्रीमो मायावती, चुनाव से पहले दमदार एंट्री
By Deshwani | Publish Date: 6/2/2019 5:38:21 PMलखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती पहली बार सोशल मीडिया पर आते हुए अपना ट्विटर अकाउंट शुरू किया है। बसपा अध्यक्ष का ट्विटर अकाउंट @Sushrimayawati है। इसके जरिए वह अपने विचार सार्वजनिक करेंगी।
मायावती के ट्वीटर हैंडल से आज इसकी पुष्टि की गई है। इसमें पार्टी कार्यालय की ओर से बसपा अध्यक्ष के ट्विटर अकाउंट के बारे में बताया गया है।
कहा गया कि मायावती ने पहली बार ट्विटर के माध्यम से लोगों और मीडिया से संवाद करने का फैसला किया है। वहीं उनके ट्विटर अकाउंट पर 29 हजार से अधिक फॉलोअर्स भी जुड़ गए हैं।