ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
सपा के पूर्व मंत्री के प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग की छापामारी
By Deshwani | Publish Date: 6/2/2019 3:41:17 PM
सपा के पूर्व मंत्री के प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग की छापामारी

आगरा। सपा सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रहे शिव कुमार राठौर के यहां शमशाबाद में आज सुबह आयकार विभाग की टीम ने छापामारी की। शिवकुमार का सरसों का तेल का कारोबार है। उनकी सभी यूनिटों पर आयकर विभाग की टीम रिकार्ड खंगालने में जुटी है। इससे शहर के व्यापारियों में खलबली मच गयी है। 

 
शिवकुमार राठौर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी माने जाते हैं। आयकर विभाग की टीम ने उनके घर व चार प्रतिष्ठानों को घेरा लिया है। टीम दो दर्जन से अधिक वाहनों से छापामार कार्रवाई करने पहुंची है। 
 
शिव कुमार राठौर की शमशाबाद में सलोनी तेल मिल के नाम से कई यूनिटें हैं। उनका तेल का एक बड़ा कारोबार है। रोजाना की तरह सभी यूनिटों में काम चल रहा था। कर्मचारी काम कर रहे थे। इस बीच मथुरा कानपुर और आगरा की इनकम टैक्स टीम ने छापा मारा। उन्होंने शमशाबाद में जितनी तेल की यूनिट है। सभी को अपने कब्जे में ले लिया और टीम ने जांच शुरू कर दी। 
 
इसके अलावा शिव कुमार राठौर के निवास शहीद नगर में भी टीम ने छापा मारा। घर को भी टीम ने अपने कब्जे में ले लिया। यूनिट पर रखे सभी रजिस्टर चेक किए। 
 
इस दौरान किसी को भी अन्दर से बाहर और बाहर से अन्दर प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। आयकर विभाग के अधिकारी इस छापामारी के बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। सुबह नौ बजे से आयकर की रेड जारी है। उधर छापामारी से व्यापारियों में खलबली का माहौल है। टीम अभी भी जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS