ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में नक्सलियों ने जलाए निर्माण कार्य से जुड़े 6 वाहन
By Deshwani | Publish Date: 31/1/2019 6:56:13 PM
महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में नक्सलियों ने जलाए निर्माण कार्य से जुड़े 6 वाहन

गढ़चिरौली। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में आज नक्सलियों ने कथित रूप से छह वाहनों में आग लगा दी। इन वाहनों में ट्रैक्टर भी थे जिसमें निर्माण कार्य से जुड़ा सामान लदा था। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डोंगरगांव पुलिस चौकी के पास कोरची तहसील में सुबह यह घटना हुई।

 
अधिकारी ने बताया कि करीब 12 माओवादियों के समूह ने चार ट्रैक्टरों और दो जेसीबी मशीनों में आग लगा दी। ये वाहन इलाके में निर्माण कार्य के लिये लाये गये थे। उन्होंने बताया कि कुरखेड़ा-कोच्चि-चिचगद मार्ग पर पेड़ों को काटकर और रास्ते पर उसकी टहनियां बिखेरकर माओवादियों ने मार्ग जाम किया।
 
उन्होंने कहा, पुलिस को आशंका है कि घटना के पीछे उत्तर गढ़चिरौली के माओवादियों की संभागीय समिति के संदिग्ध समूह का हाथ है क्योंकि घटनास्थल से माओवादियों के कुछ बैनर बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में जांच जारी है। अधिकारी ने बताया कि माओवादी 25 से 31 जनवरी तक ‘नक्सल सप्ताह’मना रहे हैं।
 
पुलिस के अनुसार इस दौरान नक्सली बैठकें एवं सभाएं आयोजित करने के साथ प्रचार-प्रसार करते हैं। इस दौरान सड़कें, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सुरक्षा बलों पर हमलों के अलावा नये सदस्यों की भर्ती की जाती है, अभियानों की समीक्षा की जाती है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS