ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
राजस्थान की रामगढ़ सीट पर कांग्रेस का कब्जा, शाफिया जुबैर ने मारी बाजी
By Deshwani | Publish Date: 31/1/2019 12:56:04 PM
राजस्थान की रामगढ़ सीट पर कांग्रेस का कब्जा, शाफिया जुबैर ने मारी बाजी

अलवर। राजस्थान की रामगढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस का कब्जा हो गया है। इस सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस की उम्मीदवार शाफिया जुबैर ने भाजपा प्रत्याशी सुवंत सिंह को हराया है। शाफिया ने 12228 वोटों से विजयी हुई हैं। उन्हें कुल 83311 वोट मिलें। भाजपा के सुवंत सिंह को 71083 वोट मिले। इस सीट पर बसपा प्रत्याशी जगत सिंह तीसरे स्थान पर रहे। इसके साथ ही 200 सदस्यों वाली राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस की सीटें 99 से बढ़कर 100 हो गई हैं।

 
विधानसभा चुनावों के दौरान रामगढ़ सीट पर बसपा प्रत्याशी का निधन हो जाने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया। उपचुनाव के लिए मतदान गत सोमवार को हुआ।   
 
रामगढ़ में 13वें राउंड की मतगणना खत्म होने के बाद शाफिया 16221 वोटों से आगे चल रही थीं। इस सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच था। इस सीट पर दो महिलाओं सहित 20 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। 
 
उल्लेखनीय है कि राज्य की कुल 200 में से 199 सीटों पर मतदान सात दिसंबर को हुआ था। बसपा प्रत्याशी के निधन के कारण रामगढ़ सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया था। इसी सोमवार को 2.35 लाख मतदाताओं में से 79.04 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। 2013 के विधानसभा चुनाव में रामगढ़ सीट पर भाजपा ने विजय दर्ज की थी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS