ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
प्रियंका गांधी की एंट्री पर बोले सपा प्रमुख अखिलेश ने कहा, राहुल गांधी ने सही फैसला लिया, हमें खुशी है
By Deshwani | Publish Date: 26/1/2019 4:10:58 PM
प्रियंका गांधी की एंट्री पर बोले सपा प्रमुख अखिलेश ने कहा, राहुल गांधी ने सही फैसला लिया, हमें खुशी है

लखनऊ। लोकसभा चुनाव से पहले गांधी परिवार से प्रियंका गांधी वाड्रा की सक्रिय राजनीति में एंट्री का कुछ लोग स्वागत कर रहे हैं तो कोई इस फैसले का विरोध कर रहे हैं। प्रियंका गांधी को कांग्रेस का महासचिव बनाए जाने और सक्रिय राजनीति में कदम रखने के फैसले पर समाजवादी पार्टी के मुखिया और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया आई है। प्रियंका गांधी की एंट्री को अखिलेश यादव ने कांग्रेस और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी का सही फैसला बताया है।

 
दरअसल, बुधवार को प्रियंका गांधी को कांग्रेस ने पार्टी का महासचिव बनाया और पूर्वी यूपी की कमान भी सौंपी। इसके अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी पश्चिमी यूपी का प्रभारी बनाया गया है। 
 
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज कहा कि 'युवाओं को मौका दिया जा रहा है, इससे समाजवादी पार्टी खुश है। मैं कांग्रेस पार्टी और उनके अध्यक्ष को इसके लिए बधाई देना चाहता हूं कि उन्होंने सही फैसला लिया।' माना जा रहा है कि सपा-बसपा गठबंधन से कांग्रेस को अलग रखने के बाद ही राहुल गांधी ने बहन प्रियंका गांधी को राजनीति में उतारने का फैसला लिया है। उन्हें उम्मीद है कि प्रियंका गांधी की एंट्री से यूपी में कांग्रेस की जड़ें मजबूत होंगी। 
 
इससे पहले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रियंका गांधी की राजनीति में प्रवेश पर तंज कसा और कहा 'जीरो प्लस जीरो बराबर जीरो' होता है यानी अगर शून्य में शून्य को जोड़ा जाए तो शून्य ही होता है। सीएम योगी ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि प्रियंका जी राजनीति में उतरी हों। इससे पहले भी वह 2014 और 2017 में पार्टी के लिए यूपी में काम कर चुकी हैं। लेकिन उसका कांग्रेस को कितना फायदा हुआ था यह सभी को पता है। इस बार भी परिणाम पहले जैसा ही रहने वाला है। उन्होंने कहा कि प्रियंका जी के राजनीति में आने से बीजेपी पर किसी तरह का असर नहीं पड़ने वाला है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS