ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
अखिलेश-माया की घोषणा से पहले ही जानें सपा-बसपा के बीच सीट बंटवारे की लिस्ट
By Deshwani | Publish Date: 12/1/2019 11:11:37 AM
अखिलेश-माया की घोषणा से पहले ही जानें सपा-बसपा के बीच सीट बंटवारे की लिस्ट

लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती दोपहर में एक साझा पत्रकार वार्ता करेंगे। सूत्रों का कहना है कि इसमें लोकसभा चुनावों में महागठबंधन की सीटों को लेकर घोषणा हो सकती है।

 
प्रेस कांफ्रेंस से पहले पूरे लखनऊ को बैनर-पोस्टरों से पाट दिया गया है। दोनों दलों के कार्यकर्ता उत्साह का प्रदर्शन कर रहे हैं। लखनऊ की मीडिया भी सुबह से ही इस गठबंधन को लेकर कवरेज में जुटी है। हाल ही में दोनों दलों के नेताओं ने दिल्ली में भेंट कर लोकसभा चुनावों में महागठबंधन के स्वरूप पर चर्चा की थी।
 
सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटों में से सपा और बसपा की योजना 37-37 सीटों पर चुनाव लड़ने की है। इसके अलावा राष्ट्रीय लोकदल को भी दो या तीन सीटें देने की चर्चा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सीट अमेठी और सोनिया गांधी की सीट रायबरेली पर महागठबंधन अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगा।
 
निषाद पार्टी को भी महागठबंधन में शामिल किया जा सकता है। 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 80 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी गठबंधन ने 73 सीटें जीती थीं और इस बार उसके नेता 73 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा कर रहे हैं।
 
बसपा-सपा और रालोद ने साथ मिलकर उपचुनाव लड़ा था जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गोरखपुर सीट और उप मुख्यमंत्री की फूलपुर सीट से सपा प्रत्याशियों को जीत मिली थी। जबकि कैराना सीट पर रालोद प्रत्याशी ने भाजपा से यह सीट छीनी थी।
 
बसपा सुप्रीमो मायावती गुरुवार शाम दिल्ली से लखनऊ पहुंची। पहले यह अनुमान लगाया जा रहा था कि वह 15 जनवरी को अपने जन्म दिन के दिन महागठबंधन की साझा प्रेस कांफ्रेंस कर सकती है लेकिन अब जन्म दिन के तीन दिन पहले ही इस प्रेस कांफ्रेस का आयोजन किया जा रहा है।
 
सूत्रों के हवाले से हम आपको बता रहे हैं कि सपा-बसपा के बीच उत्तर प्रदेश की कौन-कौन सी सीटें बंटेंगी। नीचे दी गईं सीटें ऐसी हैं जिनपर दोनों दलों की सहमति बन चुकी है। बाकी बची सीटों पर समीकरण बिठाने के बाद बंटवारा किया जाएगा।
 
सपा के कोटे में जा सकती हैं ये सीटें- अयोध्या, आज़मगढ़, जौनपुर, बलिया, बस्ती, कन्नौज, फ़िरोज़ाबाद, बदायूं, संभल, रामपुर, हाथरस, फूलपुरख् गोरखपुर, मैनपुरी, गोंडा।

बसपा के कोटे में जा सकती हैं ये सीटें- नोएडा, अलीगढ़, आगरा, मेरठ, नगीन, अंबेडकरनगर, मोहनलालगंज, मछलीशहर, सहारनपुर, देवरिया, लालगंज, ग़ाज़ीपुर, सुल्तानपुर, जालौन, बुलंदशहर।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS