ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
राजस्थान: नीमराणा में हड़ताली मजदूरों का उग्र प्रदर्शन, लाठीचार्ज होने पर पथराव और तोड़फोड़
By Deshwani | Publish Date: 8/1/2019 6:00:27 PM
राजस्थान: नीमराणा में हड़ताली मजदूरों का उग्र प्रदर्शन, लाठीचार्ज होने पर पथराव और तोड़फोड़

अलवर। जिले के नीमराणा कस्बे में आज डाइकिन फैक्ट्री के हड़ताली मजदूरों के प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया। प्रदर्शनकारियों को हटाने पहुंची पुलिस को मजदूरों के विरोध का सामना करना पड़ा। इससे श्रमिकों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि पुलिस व कंपनी के बाउंसर्स ने लाठीचार्ज कर श्रमिकों को खदेड़ने का प्रयास किया तो उग्र भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। इसमें बहरोड़ एडिशनल एसपी मनीष त्रिपाठी, सीओ कुशाल सिंह समेत करीब पांच से छह पुलिसकर्मियों के चोटें आई। इसके अलावा करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा श्रमिक भी पुलिस के लाठीचार्ज में चोटिल हो गए।

 
नीमराणा में डाइकिन एयर कंडीशनिंग मजदूर यूनियन के बैनर तले 8 व 9 जनवरी को ऐतिहासिक मजदूर हड़ताल का आह्वान किया गया था। इसके चलते मंगलवार सुबह 10 बजे से मजदूर अधिकार रैली खेतानाथ धर्मकांटा (हीरो चौक) नीमराणा से रवाना होकर अंबेडकर पार्क नीमराना पहुंचकर आमसभा में तब्दील होनी थी।  
 
हड़ताली श्रमिकों की रैली डाइकिन कंपनी के बाहर से गुजरी। तब हजारों की संख्या में मौजूद श्रमिक वहां खड़े होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। तब एएसपी मनीष त्रिपाठी, बहरोड़ सीओ कुशाल सिंह सहित सर्किल के थानाप्रभारी व पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस ने समझाईश कर श्रमिकों को वहां से जाने का प्रयास किया। लेकिन श्रमिक नहीं माने। इस बीच पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया।
 
इससे प्रदर्शनकारी श्रमिक उग्र हो गए और उन्होंने कंपनी के मुख्य गेट पर जमकर पथराव शुरु कर दिया। पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। इस पर जिले की अतिरिक्त पुलिस फोर्स को मौके पर बुलाया गया। जानकारी मिली है कि प्रदर्शनकारियों को काबू करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इसके बाद वहीं, एसपी अलवर और जिला कलेक्टर भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS