राज्य
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में बस खाई में गिरी, पांच छात्रों समेत 6 की मौत
By Deshwani | Publish Date: 5/1/2019 12:20:39 PMशिमला। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में आज एक स्कूल बस के खाई में गिरने से पांच छात्रों समेत छह लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जिला मुख्यालय नाहन से लगभग 40 किलोमीटर और राज्य की राजधानी से 150 किलोमीटर दूर प्रसिद्ध हिंदू मंदिर रेणुकाजी के पास दुर्घटना उस वक्त हुई, जब वे डीएवी पब्लिक स्कूल की ओर जा रहे थे।
घटना की सूचना पर प्रशासन भी मौके पर पहुंचा। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल बच्चों को सिविल अस्पताल ददाहू पहुंचाया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है। घायलों में 2 बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बच्चों को लेकर बस स्कूल जा रही थी।
घटना के बाद बस चालक के साथ एक व्यक्ति की हालत भी गंभीर बनी हुई थी। बाद में इलाज के दौरान ही बस चालक की मौत हो गई। बच्चों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पूरा अस्पताल लोगों की चीख-पुकार से दहल उठा है।