ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
लोकसभा चुनाव: यूपी में सपा-बसपा के बीच हुआ सीट बंटवारा, कांग्रेस को रखा दूर: सूत्र
By Deshwani | Publish Date: 5/1/2019 10:14:00 AM
लोकसभा चुनाव: यूपी में सपा-बसपा के बीच हुआ सीट बंटवारा, कांग्रेस को रखा दूर: सूत्र

नई दिल्‍ली। लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर सभी पार्टियां अपने-अपने स्‍तर पर जुट गई हैं। सूत्रों के हवाले से इसी क्रम में कहा जा रहा है कि समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती के बीच शुक्रवार को दिल्‍ली में बैठक हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने लोकसभा चुनावों को लेकर अपनी-अपनी रणनीति पर चर्चा की।

 
सूत्रों के अनुसार कहा जा रहा है कि इस बैठक में रणनीति बनी है कि दोनों पार्टियां 37-37 सीटों पर अपने-अपने उम्‍मीदवार उतारेंगी। सूत्रों ने बताया कि शेष सीटों को राष्ट्रीय लोक दल और अन्य छोटी पार्टियों के लिए छोड़ा जाएगा। वहीं कांग्रेस को गठबंधन में शामिल ना करने पर फिलहाल सपा-बसपा की सहमति बनी है।
 
बता दें कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा की कुल 80 सीटें हैं।
 
सूत्रों के अनुसार दोनों नेताओं के बीच यह बैठक करीब डेढ़ घंटे चली। इसमें सपा महासचिव प्रो रामगोपाल यादव भी अखिलेश के साथ मौजूद थे। इस दौरान आगामी चुनावों में यूपी में सपा-बसपा गठबंधन पर भी चर्चा हुई। साथ ही  सीट बंटवारे पर भी बातचीत हुई। इस दौरान सीटों के नए फॉर्मूले पर भी बात हुई।
 
कहा जा रहा है कि सपा और बसपा के बीच यूपी में 37-37 सीटों पर चुनाव लड़ने पर सहमति बनी है। वहीं आरएलडी को भी सीट देने का फैसला हुआ है। यह भी फैसला लिया गया है कि अमेठी और रायबरेली की 2 सीटों पर गठबंधन उम्मीदवार नहीं उतारेगा।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS