ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
अजय माकन ने प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
By Deshwani | Publish Date: 4/1/2019 11:51:21 AM
अजय माकन ने प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया। ऐसा कहा जा रहा है कि पार्टी उन्हें केंद्र की राजनीति में नई भूमिका दे सकती है। पार्टी ने माकन का इस्तीफा मंजूर किया है या नहीं? इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। 

 
सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली कांग्रेस पार्टी प्रभारी पीसी चाको और माकन ने गुरुवार शाम को राहुल गांधी से मुलाकात की। इनके मुताबिक, राहुल ने माकन का इस्तीफा मंजूर कर लिया है।
 
माकन के इस्तीफे की खबर इससे पहले सितंबर में आई थी। उस वक्त स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया गया था। हालांकि, बाद में कांग्रेस ने उनके इस्तीफे देने की खबर से इनकार कर दिया था। इस बार भी इस्तीफा देने की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। सूत्रों के अनुसार इस्तीफे के बाद माकन ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का आभार व्यक्त किया।
 
 
ज्ञात हो कि तीन साल पहले अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे के बाद माकन को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अजय माकन दो बार लोकसभा सांसद और तीन बार दिल्ली विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं। यूपीए सरकार में माकन को हाउसिंग मिनिस्ट्री, खेल एवं युवा मंत्रालय और गृह राज्य मंत्री के तौर पर जिम्मेदारी दी गई थी।
 
ऐसा कहा जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, 2019 लोकसभा के लिए कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन हो सकता है। माकन इस गठबंधन का विरोध करते आ रहे हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS