राज्य
ओडिशा: महानदी में नाव डूबने से नौ लोगों की मौत, एक लापता
By Deshwani | Publish Date: 3/1/2019 11:17:25 AMभुवनेश्वर। केन्द्रापडा के महाकालपडा से कुजंग लौटते समय निपनिया के पास पिकनिक मनाने गए लोगों को लेकर जा रही एक नाव बीती रात डूब जाने से नौ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पांच बच्चे व दो महिलाएं शामिल हैं| हादसे में एक व्यक्ति लापता है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मृतकों के परिजनों के लिए चार-चार लाख रुपये अनुकंपा राशि देने की घोषणा की है।
कुजंग के निकट हसिणा गांव के कुछ लोग पिकनिक मनाने केन्द्रापडा के महाकालपडा प्रखंड स्थित होकिटोला गए थे। वहां से शाम को शक्तिमयी मां मंगला नामक नाव से लौट रहे थे। इस नाव में करीब 55 लोग सवार थे|
हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन ने ओड्राफ (ओडिशा डिजॉस्टर रेस्क्यू फोर्स) व वन विभाग की टीम को वहां भेजा लेकिन ठंड व घना अंधेरा होने के कारण बचाव कार्यों में काफी दिक्कतें आई।
केन्द्रापडा जिला प्रशासन ने बताया कि रात के तीन बजे तक तलाशी व बचाव का कार्य जारी रहा। जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये अनुकंपा राशि देने की घोषणा की है।