ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
एक-दूसरे को लड़ाना ही भाजपा का एजेंडा: अखिलेश यादव
By Deshwani | Publish Date: 28/12/2018 11:47:53 AM
एक-दूसरे को लड़ाना ही भाजपा का एजेंडा: अखिलेश यादव

लखनऊ। भाजपा की नीतियों को कटघरे में खड़ा करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने देश में जो हालात पैदा किए हैं, उससे समाज में सामाजिक सद्भाव बिगड़ा है। भाजपा ने समाज को बांटने और दूरी पैदा करने का काम किया है।

 
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि एक-दूसरे को लड़ाने की साजिश करना ही भाजपा का एजेंडा है। भाजपा का लक्ष्य समाज को बांटना है, इससे समाजवादियों को सावधान रहने की जरूरत है।
 
अखिलेश ने कहा भाजपा जनता का ध्यान असल मुद्दों से हटाना चाहती है। भाजपा ने संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता को कमजोर किया है। अच्छे दिन के नाम पर जनता को धोखा दिया गया है। जनता परेशान और दुखी है। 
 
सपा प्रमुख ने कहा कि वोट से ही लोकतंत्र का फैसला होगा, इसलिए समाजवादियों को इसके लिये जनता की लड़ाई ईमानदारी से लड़नी होगी। भाजपा की साजिशों का पदार्फाश और सबक सिखाने के लिए जनता मन बना चुकी है। समाजवादियों से ही सबको उम्मीदें हैं। भाजपा यही सोचती है कि लखनऊ उनका गढ़ है। समाजवादियों को इस मिथक को तोड़ना होगा और ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के लिए प्रयास करना चाहिए।
 
अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने समाजवादी सरकार को झूठ बोलकर हराया। लोगों को सपने दिखाए। समाजवादियों को क्या-क्या नहीं कहा। कानून व्यवस्था पर राजभवन में बड़े सवाल उठते थे। गन्ना किसान अभी भी दुखी हैं, उन्हें गन्ने की उचित कीमत नहीं मिल पा रही है।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS