ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
अशोक गहलोत सरकार के 13 कैबिनेट और 10 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ
By Deshwani | Publish Date: 24/12/2018 1:25:12 PM
अशोक गहलोत सरकार के 13 कैबिनेट और 10 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने आज राजभवन में अशोक गहलोत सरकार के मंत्रिमंडल के लिए 13 कैबिनेट और 10 राज्य मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण दिलाई। 

 
राजभवन में आयोजित समारोह में बी डी कल्ला, शांति धारीवाल, डॉ रघु शर्मा, लालचंद कटारिया, प्रमोद जैन भाया, परसादी लाल मीणा, विश्वेन्द्र सिंह, हरीश चौधरी, रमेश चंद्र मीणा, मास्टर भंवर लाल मेघवाल, प्रताप सिंह खाचरियावास, उदय लाल आंजना और सालेह मोहम्मद ने केबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।
 
वहीं विधायक गोविंद सिंह डोटासरा, ममता भूपेश, अर्जुन सिंह बामणिया, भंवर सिंह भाटी, सुखराम विश्नोई, अशोक चांदना, टीकाराम जोली, भजनलाल जाटव, राजेन्द्र सिंह यादव और आरएलडी के सुभाष गर्ग ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। 
 
उल्लेखनीय है कि गहलोत ने 17 दिसम्बर को मुख्यमंत्री पद शपथ ली थी। उसी दिन सचिन पायलट को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई जिन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। कैबिनेट में राज्यमंत्री के रूप में शामिल सुभाष गर्ग राष्ट्रीय लोकदल से है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS