ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
दिल्ली में बढ़ा ठंड का असर, आज 4 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान
By Deshwani | Publish Date: 20/12/2018 2:16:28 PM
दिल्ली में बढ़ा ठंड का असर, आज 4 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

नई दिल्ली। उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। देश की राजधानी दिल्ली के तापमान में तेजी से गिरावट देखी जा रही है। फिलहाल दिल्ली का तापमान शिमला से भी कम है। जहां बीते बुधवार यहां का तापमान 5.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। वहीं मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि आज यहां का तापमान 4 डिग्री तक गिर सकता है।

 
दिल्ली में अभी तक बीते मंगलवार का दिन सबसे ठंडा रहा है। मंगलवार को यहां का तापमान 5.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. यह इस सीजन के औसत तापमान से तीन डिग्री कम था। इसके बाद से शहर का तापमान 5.2 डिग्री बना हुआ है।
 
मौसम विभाग ने कहा है कि राजधानी में गुरुवार के दिन आसमान साफ रहने के साथ ही सुबह धुंध और कोहरा छाने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है।  मौसम विज्ञानियों ने कहा, 'अधिकतम और न्यूनतम तापमान 22 और 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।'
 
दिल्ली के अलावा दूसरे शहरों की बात करें तो पंजाब और हरियाणा में भी तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया है। फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि बठिंडा में तापमान तीन डिग्री सेल्सियस रहा है। कश्मीर में भी तापमान जीरो डिग्री से कम बना हुआ है। वहीं राजस्थान के अधिकांश स्थानों पर कड़ाके की सर्दी पड़ रही है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS