ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
चक्रवाती तूफान पेथाई आज मचा सकता है तांडव, आंध्र प्रदेश में उफान मार रही हैं समुद्री लहरें
By Deshwani | Publish Date: 17/12/2018 10:55:53 AM
चक्रवाती तूफान पेथाई आज मचा सकता है तांडव, आंध्र प्रदेश में उफान मार रही हैं समुद्री लहरें

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के बड़े हिस्से को आज दोपहर बाद चक्रवाती तूफान ‘पेथाई' का सामना करना करेगा। मौसम विभाग ने इन इलाके के लोगों को अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि तटीय आंध प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु में बारिश हो सकती है, क्योंकि गहरे दबाव के क्षेत्र के जबर्दस्त चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है। आंध्र प्रदेश के काकीनाड़ा और ओंगोल के बीच चक्रवात आज तटीय रेखा पार कर सकता है। मौसम विभाग के बुलेटिन में कहा गया कि शनिवार से आंध्र प्रदेश, उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी तटों पर 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

 
दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ा और शनिवार की सुबह दक्षिणपश्चिम और दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर पहुंचा. दबाव का क्षेत्र यहां से 690 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में और आंध्र प्रदेश के मछिलीपट्टनम के 890 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में और श्रीलंका के त्रिणकोमाली के 440 किलोमीटर पूर्व-उत्तरपूर्व में मौजूद है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS