राज्य
छत्तीसगढ़: बीजेपी के हारते ही मुख्यमंत्री रमन सिंह के प्रमुख सचिव ने ली लंबी छुट्टी
By Deshwani | Publish Date: 11/12/2018 4:50:48 PMरायपुर। छत्तीसगढ़ में अभी तक सामने आए चुनावी रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिलता नजर आ रहा है। चुनाव आयोग की ओर से जारी रुझान में कांग्रेस 66 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, तो वहीं बीजेपी 17 और जनता कांग्रेस 8 जबकि 2 सीट पर अन्य निर्दलीय दल आगे चल रहा है। इन सबके बीच छत्तीसगढ़ के निवर्तमान सीएम डॉ. रमन सिंह के प्रमुख सचिव अमन सिंह छुट्टी पर चले गए हैं। बताया जा रहा है कि अमन सिंह ने मतगणना से पहले ही लंबी छुट्टी की मांग की थी।
खबर है कि मुख्य सचिव अमन सिंह की गैरमौजूदगी में सचिव सुबोध सिंह सीएम सचिवालय की जिम्मेदारी संभालेंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ के प्रमुख सचिव अमन सिंह को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का सबसे भरोसेमंद व्यक्ति कहा जाता है। अमन सिंह का नाम देश के ताकतवर नौकरशाहों में शामिल है। उन्हें रमन सिंह का विश्वस्त रणनीतिकार कहा जाता है।