ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव: भिंड में पोलिंग बूथ के बाहर फायरिंग, रोकना पड़ा मतदान
By Deshwani | Publish Date: 28/11/2018 2:56:14 PM
मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव: भिंड में पोलिंग बूथ के बाहर फायरिंग, रोकना पड़ा मतदान

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है, लेकिन कई जगहों पर ईवीएम मशीनों की खराबी के कारण मतदान बाधित हो रहा है, जिसे मुद्दा बनाकर कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। इसी बीच, भिंड में एक पोलिंग बूथ के बाहर फायरिंग की खबर है।

 
राज्य के भिंड विधानसभा के पोलिंग नंबर-120 और 122 के बाहर फायरिंग हुई है। कहा जा रहा है कि उपद्रवियों ने फायरिंग की है। फायरिंग के कारण वहां मतदान प्रभावित हो गया और कुछ देर के लिए वोटिंग रोक दी गई है।
 
वहीं, भोपाल के सेंट मैरी पोलिंग बूथ पर बीजेपी के पोलिंग एजेंट को चुनाव प्रचार सामग्री के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह घटना पोलिंग स्टेशन से 200 मीटर की दूरी पर हुई। एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
 
मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर इस समय मतदान जारी है। सुबह 8 बजे से ही मतदान केंद्रों पर भीड़ दिख रही है। वहीं राज्य में मतदान के दिन तीन चुनाव अधिकारियों की मौत हो गई है। गुना के बमोरी विधानसभा के परांठ मतदान केंद्र पर ड्यूटी कर रहे सोहनलाल बाथम की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। इसके अलावा इंदौर में भी दो चुनाव अधिकारियों की मौत हुई है।
 
चुनाव आयोग के मुताबिक 230 में से 227 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे, वहीं बालाघाट जिले की तीन नक्सल प्रभावित विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक ही मतदान होगा। राज्य के कुल 5 करोड़ मतदाता करीब 3 हजार उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करने जा रहे हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS