राज्य
छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, एक जवान घायल
By Deshwani | Publish Date: 27/11/2018 1:21:13 PMरायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। बुरकापाल इलाके में जब डीआरजी के जवान सर्चिंग पर निकले तो नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया, जिसमें एक जवान घायल हो गया। माड़वी सुक्का नाम के इस जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे तत्काल उपचार के बाद जगदलपुर रेफर किया गया है।
बताया जा रहा है कि आज सुबह जब डीआरजी के जवान अपनी ड्यूटी कर रहे थे तभी पहले से घात लगाए बैठे नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दे दिया। बता दें कि सुकमा में बीते सोमवार को एक बड़ी मुठभेड़ को सुरक्षा बल के जवानों ने अंजाम दिया था। इस मुठभेड़ में 9 नक्सलियों को मार गिराया गया था। मुठभेड़ में डीआईजी के दो जवान भी शहीद हो गए थे।