ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
धर्म की राजनीति से लोकतंत्र पर हमला कर रहे हैं मोदी और शाह: अशोक गहलोत
By Deshwani | Publish Date: 23/11/2018 10:57:55 AM
धर्म की राजनीति से लोकतंत्र पर हमला कर रहे हैं मोदी और शाह: अशोक गहलोत

जोधपुर। कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने कहा है कि देश में नरेंद्र मोदी तथा अमित शाह दो ही चेहरे राज कर रहे हैं जिससे लोकतंत्र पर खतरा मंडरा रहा है। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिये प्रचार में जुटे गहलोत ने विशेष बातचीत में कहा कि ये दोनों नेता धर्म की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘वर्तमान में मोदी तथा शाह दो चेहरे देश को चला रहे हैं और लोकतंत्र की धज्जी उड़ा रहे हैं। राष्ट्र तथा लोकतंत्र पर खतरा मंडरा रहा है और दिनों दिन संविधान को कमजोर किया जा रहा है।’’ 

 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इसका मुकाबला करने तथा लोकतंत्र को बचाने के लिए महागठबंधन की प्रकिया शुरू की है। राजस्थान विधानसभा चुनाव में सहयोगी दलों को पांच सीटें दी हैं। उन्होंने कहा कि यह एक संदेश है और इससे कांग्रेस को चुनाव में नुकसान नहीं होगा बल्कि इसके दूरगामी परिणाम होंगे। राजस्थान में चुनाव से पहले कांग्रेस और भाजपा में बड़े नेताओं की तोड़-फोड़ के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह सब आपाधापी में हुआ क्योंकि सभी मान्यतायें टूट गई हैं और लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। उन्होंने कहा कि इसका नफा नुकसान नेता के व्यक्तिगत कद पर निर्भर करेगा।
 
भाजपा अध्यक्ष शाह पर जनता को विरोधी दलों के खिलाफ भड़काने का आरोप लगाते हुए गहलोत ने कहा कि वह शाह के वोट मांगने वाले ‘विरोधी दल’ के नेताओं के गिरेबान पकडऩे संबंधी बयान की कड़ी निंदा करते हैं। इस तरह के बयानों से देश की राजनीति रसातल में जा रही है। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष का जनता से यह कहना कि वोट मांगने वाले (विरोधी दल के) नेताओं का गिरेबान पकड़ो और उनसे पूछो कि आप इतने दिन कहां थे? आपने क्या किया? यह जनता को भड़काने वाला बयान है। उल्लेखनीय है कि श्री शाह ने बुधवार को अपने राजस्थान दौरे के एक कार्यक्रम में यह बयान दिया था। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS