राज्य
दिल्ली : करोल बाग स्थित फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 4 लोगों की मौत
By Deshwani | Publish Date: 19/11/2018 3:25:47 PMनई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के करोल बाग के बीडनपुरा में आज करीब 12 बजे एक फैक्ट्री में आग लग गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत की जानकारी मिल रही है। वहीं, कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। फैक्ट्री में आग लगने की घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां स्थिति को काबू करने का प्रयास कर रही हैं।
जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री में आग कैमिकल के गिरने से लगी है। हालांकि इस बात की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।