ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: अब भ्रष्टाचार पर क्यों नहीं बोलते प्रधानमंत्री मोदी: राहुल गांधी
By Deshwani | Publish Date: 14/11/2018 5:30:05 PM
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: अब भ्रष्टाचार पर क्यों नहीं बोलते प्रधानमंत्री मोदी: राहुल गांधी

रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के प्रचार के लिए छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने आज छत्तीसगढ़ में जनता की सरकार कायम करने का वादा किया और सत्तारूढ़ भाजपा पर 15 साल के कार्यकाल में राज्य को बर्बाद करने का आरोप लगाया।  

 
राज्य में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि जल, जंगल, खदान और खनिज के मामले में यह राज्य देश के संपन्न राज्यों में से एक है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की नीतियों के कारण लोग गरीब हैं। उन्होंने राज्य के साथ अपने पारिवारिक जुड़ाव का जिक्र करते हुए कहा कि यह संबंध प्यार का है, राजनीति का नहीं। 
 
कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि उद्योगों की स्थापना के लिए आदिवासी बहुल राज्य के इस हिस्से में स्थानीय लोगों की जमीन ले ली गयी। लेकिन जब उद्योग नहीं लगे तो जमीन लोगों को वापस नहीं की गयी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्य में जनता की सरकार कायम करेगी जो किसानों, छोटे और मध्यम कारोबारों को मजबूत करेगी और नौजवानों को रोजगार देगी। अगर कांग्रेस राज्य में सत्ता में आयी तो भूमि अधिग्रहण कानून लागू किया जाएगा और किसानों की कर्ज माफी के साथ उन्हें उनकी फसलों के लिए बोनस और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) दिए जाएंगे।     
 
रमन सिंह सरकार पर भ्रष्टाचार में शामिल होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के बारे में एक शब्द तक नहीं कहा। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों को इससे बहुत परेशानी हुई है। मैं गरीबों, किसानों और नौजवानों के लिए राजनीति करता हूं। मैं 10-15 उद्योगपतियों को नहीं बचाऊंगा। राज्य में विधानसभा की 90 सीटें हैं। दूसरे चरण में 72 सीटों के लिए मतदान 20 नवंबर को होगा और मतगणना 11 दिसंबर को होगी। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS