ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
बीजेपी की इकलौती मुस्लिम प्रत्याशी फातिमा रसूल, पार्टी ज्वाइन करते ही मिला टिकट
By Deshwani | Publish Date: 9/11/2018 4:16:57 PM
बीजेपी की इकलौती मुस्लिम प्रत्याशी फातिमा रसूल, पार्टी ज्वाइन करते ही मिला टिकट

भोपाल। बीजेपी नेे मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार रात अंतिम सूची में सात प्रत्याशियों के नाम घोषित किए। बीजेपी ने अपनी अंतिम सूची में भोपाल-उत्तर सीट से फातिमा रसूल सिद्दिकी को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आरिफ अकील के खिलाफ मैदान में उतारा है। फातिमा गुरुवार को ही कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुईं। फातिमा पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता नेता मरहूम रसूल अहमद सिद्धीकी की बेटी हैं। उधर, आरिफ इस सीट पर कांग्रेस के वर्तमान विधायक हैं और लगातार यहां से चुनाव जीतते आ रहे हैं और 1992 से अब तक लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं।  

 
सूत्रों के मुताबिक, फातिमा ने दोपहर को कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा देकर बीजेपी की भाजपा की सदस्यता ली। फातिमा ने महापौर आलोक शर्मा के सरकारी बंगले पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भोपाल जिलाध्यक्ष सुरेंद्रनाथ सिंह फातिमा को साथ लेकर आलोक शर्मा के निवास पर पहुंचे थे। देर रात उन्हें भोपाल उत्तर से बीजेपी प्रत्याशी घोषित कर दिया गया। 
 
दरअसल, भोपाल उत्तर में मुस्लिम आबादी होने के कारण पार्टियों मुस्लिम उम्मीदवार को मैदान में उतारती हैं। फातिमा बीजेपी की इकलौती मुस्लिम महिला प्रत्याशी हैं जिन्हें बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है। 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने आरिफ अकील के खिलाफ आरिफ बेग को मैदान में उतारा था। हालांकि आरिफ बेग ने आरिफ अकील को कड़ी टक्कर दी थी लेकिन जीत दर्ज नहीं कर पाए थे और छह हजार वोट से चुनाव हार गए थे। बात 2008 के चुनाव की करें तो बीजेपी ने वर्तमान महापौर आलोक शर्मा और आरिफ अकील के बीच कांटे की टक्कर हुई थी लेकिन जीत आरिफ अकील को मिली थी। 
 
फातिमा के पिता रसूल अहमद सिद्दीक़ी 90 के दशक में भोपाल उत्तर सीट से 2 बार कांग्रेस विधायक रह चुके हैं। 1992 में आरिफ अकील ने जनता दल पार्टी से चुनाव लड़कर उन्हें हरा दिया था। सिद्दीकी उस चुनाव में तीसरे स्थान पर रहे थे। उन्हें 74000 वोट मिले थे। आरिफ अकील बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए थे। अब बीजेपी ने फतिमा रसूल को टिकट दिया जो अपने पिता की हार का बदला लेंगी।  
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS