ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
अमित शाह छत्तीसगढ़ में भाजपा का घोषणा पत्र कल करेंगे जारी
By Deshwani | Publish Date: 3/11/2018 2:48:36 PM
अमित शाह छत्तीसगढ़ में भाजपा का घोषणा पत्र कल करेंगे जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी कल विधानसभा चुनावों के लिए अपने घोषणा पत्र को जारी करेंगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह यहां आयोजित कार्यक्रम में घोषणा पत्र जारी करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह, राज्य के प्रभारी महासचिव अनिल जैन सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। 

 
पार्टी चौथी बार सत्ता में वापसी के लिए लोकलुभावन घोषणाएं कर सकती है। इसमें सभी वर्गों को खुश करने की कोशिश किए जाने की संभावना है। घोषणा पत्र समिति के संयोजक एवं राज्य सरकार में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने इसे अन्तिम रूप देने के लिए कई बैठके की, जिसमें मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह भी शामिल हुए। इसे अन्तिम रूप देने से पहले जिलों से भी पार्टीजनों से सुझाव लिए गए। 
 
सूत्रों के अनुसार घोषणा पत्र में सबका साथ सबका विकास नारे की थीम पर जोर देने की कोशिश होंगी। वैसे लोगो का मानना है कि पूर्व के अनुभवों के मद्देनजर इसमें किसी अहम घोषणा की संभावना नही है, क्योंकि उसकी चुनाव से ठीक पहले अहम घोषणाएं करने की रणनीति रही है।इसका उसे लाभ भी मिलता रहा है।  
 
भाजपा विधानसभा चुनावों में जाने से कुछ माह पहले लोक लुभावन घोषणाएं कर और उसे क्रियान्वित कर चुनाव मैदान में जाती रही है। रमन सरकार 2008 में दो रूपए किलो चावल योजना शुरू कर चुनाव मैदान में गई थी जबकि 2013 में उसने खाद्य सुरक्षा कानून लागू कर तथा किसानों को समर्थन मूल्य पर धान खरीद पर 300 रूपए प्रति किं्वटल बोनस देकर मैदान में उतरी थी। इस बार 50 लाख लोगो को मोबाइल बांटकर तथा किसानों को 300 रूपए का बोनस धान खरीद मूल्य के साथ ही बांटना शुरू कर मैदान में उतरी है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS