ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
दिल्लीवासियों को मिला तोहफा, त्रिलोकपुरी-शिव विहार रूट पर आज दौड़ेगी मेट्रो
By Deshwani | Publish Date: 31/10/2018 3:38:54 PM
दिल्लीवासियों को मिला तोहफा, त्रिलोकपुरी-शिव विहार रूट पर आज दौड़ेगी मेट्रो

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर के लोगों को एक और मेट्रो रूट शिव विहार- त्रिलोकपुरी का तोहफा मिल गया है। केन्द्रीय शहरी कार्य एवं आवास मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन के शिव विहार से त्रिलोकपुरी संजय झील मेट्रो स्टेशन तक के खंड का उद्घाटन किया।

  
पुरी और सिसोदिया ने मेट्रो भवन में रिमोट के जरिये इस खंड का उद्घाटन किया। इस मौके पर दिल्ली मेट्रो के प्रबंधक निदेशक मंगू सिंह और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। इस खंड पर आज दोपहर बाद दो बजे से यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा शुरू हो जायेगी। लगभग 18 किलोमीटर लंबे इस खंड पर सेवा शुरू होने के साथ ही दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क लगभग 314 किलोमीटर लंबा हो गया। कुल मेट्रो स्टेशनों की संख्या भी बढ़कर 229 हो जायेगी।  
 
मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त ने गत 24 अक्टूबर को इस खंड पर मेट्रो सेवा संचालन के लिए सुरक्षा मंजूरी दी थी। पिंक लाइन की कुल लंबाई 59 किलोमीटर के करीब है और इस पर अभी मजलिस पार्क से लाजपत नगर तक मेट्रो चल रही है।
 
 पिंक लाइन के 17.86 किलोमीटर लंबे इस खंड पर 15 एलिवेटिड स्टेशन हैं जिनके नाम त्रिलोकपुरी संजय लेक, मयूर विहार फेज-2, ईस्ट विनोद नगर, मंडावली, वेस्ट विनोद नगर, आई पी एक्सटेंशन, आनंद विहार आईएसबीटी, कड़कडड़ूमा कोर्ट, कृष्णा नगर, ईस्ट आजाद नगर, वेलकम, जाफराबाद, मौजपुर, बाबरपुर, गोकुलपुरी, जौहरी एन्कलेव और शिव विहार हैं। इस खंड पर तीन इंटरचेंज स्टेशन आनंद विहार, कड़कडड़ूमा और वेलकम होंगे। दिल्ली मेट्रो ने तीसरे चरण के तहत अब तक 106 किलोमीटर लंबी लाइन चालू की है जबकि 34 किलोमीटर लंबी लाइनों को अभी खोला जाना बाकी है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS