ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
ताजमहल देखकर दिल्ली आ रहे पर्यटकों की बस डिवाइडर से टकराई, 7 साल की बच्ची की मौत
By Deshwani | Publish Date: 22/10/2018 4:26:29 PM
ताजमहल देखकर दिल्ली आ रहे पर्यटकों की बस डिवाइडर से टकराई, 7 साल की बच्ची की मौत

नोएडा। ताजमहल देखकर आगरा से दिल्ली आ रहे पर्यटकों की बस आज तड़के नोएडा के महामाया फ्लाईओवर के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में सात साल की बच्ची की मौत हो गई जबकि 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में पांच की हालत बहुत गंभीर बतायी जा रही है। पुलिस अधीक्षक (नगर) सुधा सिंह ने बताया कि दिल्ली की मूनलाइट हॉलीडेज नामक टूरिस्ट कंपनी की बस पर्यटकों को लेकर रविवार को दिल्ली से आगरा गई थी। आगरा से वापसी के दौरान आज तड़के चालक को झपकी आ गई और बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। सिंह ने बताया कि दुर्घटना में महाराष्ट्र निवासी सात वर्षीय खानसा की मौत हो गई है। 

 
उन्होंने बताया कि हादसे में घायल हुए 15 लोगों में से 12 की पहचान आंध्रप्रदेश निवासी हसीना, दिल्ली निवासियों ईश्वर शर्मा, पूजा, महाराष्ट्र निवासियों कलीम, हसीना, कोलकाता निवासियों पिया चक्रवर्ती, इन्द्रजीत चक्रवर्ती, पिप्या चक्रवर्ती, ओडिशा निवासी संगीता सेमवाल, कृष्णा कुमारी दास और प्रवीण कुमार तथा नेपाल निवासी विभा देवी के रूप में हुई है। घायलों को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने पांच लोगों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें दिल्ली के अस्पतालों में रेफर कर दिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।    
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS