ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
J&K निकाय चुनाव: आतंकवाद प्रभावित चार जिलों में भाजपा ने लहराया परचम, 53 वार्डों में मिली जीत
By Deshwani | Publish Date: 20/10/2018 3:49:03 PM
J&K निकाय चुनाव: आतंकवाद प्रभावित चार जिलों में भाजपा ने लहराया परचम, 53 वार्डों में मिली जीत

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के आतंक प्रभावित चार जिलों के शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा ने 132 वार्डों में से 53 में जीत हासिल की है। यहां इस महीने चार चरणों में मतदान आयोजित किया गया था। चुनाव अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

 
भाजपा की अभूतपूर्व जीत से चार जिलों अनंतनाग, कुलगाम, पुलवामा, शोपियां के 20 नगर निकायों में से कम से कम चार पर पार्टी ने अपना कब्जा जमा लिया है। दक्षिण कश्मीर के 94 वार्डों का परिणाम अभी तक घोषित कर दिया गया है, जिसमें से कांग्रेस 28 सीटें जीतने में सफल रही है। इस तरह से पार्टी ने कम से कम तीन नगर निगमों पर अपना नियंत्रण कर लिया है।
 
भारतीय जनता पार्टी  ने शोपियां में अच्छा किया है, जहां 12 वार्डों में इसके प्रत्याशी निर्विरोध चुने गये। जिले के पांच वार्डों में किसी ने नामांकन दायर नहीं किया था। देवसर नगर निगम में पार्टी ने सभी आठ सीटों पर जीत हासिल की हैं। इस क्षेत्र से कांग्रेस के नेता मोहम्मद अमीन भट विधानसभा के सदस्य हैं।
 
 
काजीगुंड नगर समिति में भाजपा को साधारण बहुमत मिला और उसने सात वार्डों में से चार में जीत हासिल की। तीन अन्य वार्डों में कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं था। पहलगाम नगर समिति में पार्टी ने 13 सीटों में से सात पर जीत हासिल की, जबकि शेष छह सीटों पर कोई प्रत्याशी नहीं था।
 
दूसरी, तरफ कांग्रेस ने डूरू नगर निगम में जबर्दस्त जीत हासिल की जो जेकेपीसीसी प्रमुख जी ए मीर का मजबूत गढ़ है। पार्टी ने 17 में से 14 सीटों पर जीत हासिल की है जबकि भाजपा ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है। एक सीट खाली रही।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS