ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
छत्तीसगढ़: चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए रामदयाल उईके
By Deshwani | Publish Date: 13/10/2018 3:18:02 PM
छत्तीसगढ़: चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए रामदयाल उईके

नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस में नेताओं के फैसले बड़ी तेजी से बदल रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ गए हुए हैं। इस बीच छग कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामदयाल उईके बीजेपी में शामिल हो गए हैं। बिलासपुर में रामदयाल उइके ने मुख्यमंत्री रमन सिंह और अमित शाह से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

 
खबरों की मानें तो रामदयाल उईके ने कोर कमेटी में नाम नहीं आने और आदिवासी मुख्यमंत्री की मांग पर कांग्रेस आलाकमान से नाराज थे। रामदयाल उइके की नाराजगी की वजह से उन्हें प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। उनकी विधानसभा सीट से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रमुख हीरासिंह मरकाम के कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद भी यह झगड़ा बढ़ा था। भूपेश बघेल के खिलाफ भी रामदयाल उइके ने मोर्चा खोल दिया था। उनकी इस नाराजगी की वजह से प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने रामदयाल उइके के पालितानखार से ही चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया था।
 
 
कांग्रेस में रहते हुए रामदयाल उइके पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के काफी करीबी थे। उन्हें जोगी का हनुमान कहा जाता था। रामदयाल उइके 2003 में विधायक खरीद फरोख्त कांड के अहम किरदार रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने उन्हें अपने साथ कर बीजेपी से कांग्रेस जॉइन करवा लिया था। रामदयाल उईके के भाजपा प्रवेश के पीछे राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह की बड़ी भूमिका है।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS