ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
ट्रिपल मर्डर से दहली दिल्ली, दिन दिहाड़े पति-पत्नी व बेटी की चाकू से गोदकर हत्या
By Deshwani | Publish Date: 10/10/2018 12:43:58 PM
ट्रिपल मर्डर से दहली दिल्ली, दिन दिहाड़े पति-पत्नी व बेटी की चाकू से गोदकर हत्या

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली दिन प्रतिदिन असुरक्षित होती जा रही है। यहां बदमाश बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके वसंत कुंज का सामने आया है जहां एक ही परिवार के तीन लोगों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वहीं परिवार का एक सदस्य घायल हो गया।

 
जानकारी के अनुसार मिथिलेश वसंतकुज में अपने परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार सुबह जब काम वाली उनके घर पहुंची तो देखा मिथिलेश उनकी पत्नी सिया और बेटी नेहा  का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। वहीं मिथिलेश का बेटा गंभीर रूप से घायल हालत में था। पुलिस को तुरंत इसकी जानकारी दी गई। बताया जा रहा है यह घटना आज सुबह 5 बजे की है। 
 
 
मिथिलेश का परिवार मूलरूप से कन्नौज का रहने वाला था। कुछ महीने पहले उनके बेटे का अपहरण हुआ था। पुलिस ने बताया कि तीनों सदस्यों का कत्ल बड़ी बेरहमी से किया गया है। उनके शरीर पर चाकुओं के कई निशान हैं। अभी हमलावर को काई सुराग नही लग पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS