ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
विधानसभा चुनाव: तारीखों का एेलान होते भाजपा ने कसी कमर, यूपी के महारथी संभालेंगे मोर्चा
By Deshwani | Publish Date: 7/10/2018 12:20:50 PM
विधानसभा चुनाव: तारीखों का एेलान होते भाजपा ने कसी कमर, यूपी के महारथी संभालेंगे मोर्चा

लखनऊ। पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों का एेलान होते ही भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है। बीजेपी ने मध्य प्रदेश और राजस्थान के चुनावी रण में उत्तर प्रदेश के महारथी उतारने की पूरी तैयारी कर ली है। 

 
ग्राम विकास मंत्री महेंद्र सिंह राजस्थान में तो स्वतंत्र देव सिंह मध्य प्रदेश में बैठक कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी और उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ज्यादा राजस्थान में ही रहेंगे। वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को मध्य प्रदेश में दौरा करवाने की तैयारी है। बीजेपी के बड़े नेताओं के अलावा पार्टी के कई पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को भी एमपी, राजस्थान और छतीसगढ़ भेजने की तैयारी कर ली गई है। स्थानीय कार्यकर्ता घर-घर जाकर भी प्रचार करेंगे।
 
चुनावों के लिए राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव, बीजेपी के प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल और केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा को भी अहम जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. महेश शर्मा राजस्थान के हैं, जिनके चलते उनके ज्यादा दौरे यहीं होंगे। राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव की राजस्थान में समन्वय की जिम्मेदारी रहेगी। वहीं सुनील बंसल भी राजस्थान से हैं, जिसके चलते यह भी चुनाव में अहम भूमिका निभाएंगे। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS