राज्य
पुणेः सड़क पर होर्डिंग गिरने से 3 लोगों की मौत, 9 घायल, कई वाहन दबे
By Deshwani | Publish Date: 5/10/2018 6:35:55 PMपुणे। महाराष्ट्र के पुणे के शिवाजी नगर इलाके में एक होर्डिंग के सड़क पर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। ये हादसा रेलवे स्टेशन के करीब हुआ और इस दुर्घटना में 3 लोगों के मारे जाने और 9 लोगों के घायल होने की खबर है। होर्डिंग इतना बड़ा था कि इसके नीचे 7 ऑटो रिक्शा और कई वाहन दब गए। बताया जा रहा है कि ये होर्डिंग रेलवे की जमीन पर लगा हुआ था। ऐसा माना जा रहा है कि आवश्यक सुरक्षा इंतजामों के बिना होर्डिंग लगाने के चलते ये हादसा हुआ है। फायर ब्रिगेड और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में लगे हुए है। घायलों के पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ज्ञात हो कि इससे पहले पुणे 27 सितंबर को भी एक हादसे को लेकर सुर्खियों में रहा था। यहां के मुठा नहर की दीवार में दरार आने के बाद महाराष्ट्र में पुणे जिले के कई आवासीय इलाके जलमग्न हो गए थे। इस दौरान कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए थे। सिंचाई विभाग के एक अधिकारी ने बताया था कि नहर के दाएं तट की दीवार में सुबह करीब 15 मीटर की दरार पड़ गई थी, जिससे जनता वसाहत इलाका, दांडेकर पुल और सिंहगढ़ रोड इलाके में पानी घुस गया।