राज्य
पुलिसकर्मियों से भरी बस हुई हादसे का शिकार, एक की मौत 2 दर्जन घायल
By Deshwani | Publish Date: 2/10/2018 11:01:11 AMसीहोर। मध्यप्रदेश जिले के शाहगंज में पुलिस कर्मियों से भरी हुई बस पलट गई। इस हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और करीब दो दर्जन घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक सभी पुलिस वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा के लिए ड्यूटी पर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार तेज थी और इस दौरान ड्राइवर उस पर से अचानक संतुलन खो बैठा और यह हादसा हो गया।
बस में सवार एक ट्रैफिक हवलदार अशोक कुमार की मौत हो गई और कई पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।