ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
यमुना एक्सप्रेस वे पर बस पलटी, 2 दर्जन से अधिक लोग घायल
By Deshwani | Publish Date: 1/10/2018 12:45:28 PM
यमुना एक्सप्रेस वे पर बस पलटी, 2 दर्जन से अधिक लोग घायल

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यमुना एक्सप्रेस वे पर अचानक बस पलट गई। इस हादसे में 2 दर्जन लोग हुए घायल हो गए। जबकि 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस दौरान बस में 50 से ज्यादा लोग सवार थे। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनका इलाज चल रहा है। 

 
बता दें कि यह घटना उस समय हुई जब सुबह एक बस आगरा से दिल्ली की ओर यमुना एक्सप्रेस-वे पर होकर जा रही थी। जिसमें बिहार के लोग दिल्ली जा रहे थे। मगर जैसे ही बस थाना महावन की माइलस्टोन 125 पर पहुंची। तभी बस पलट गई बस पलटने की आवाज सुनकर आसपास के रहने वाले लोग मदद के लिए पहुंच गए। और पुलिस को सूचना दे दी गई। मगर बस पलटने में लगभग 2 दर्जन लोग घायल हो गए। इनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें लोगों और पुलिस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया। 
 
यात्रियों का कहना था कि नए ड्राइवर को गाड़ी चलाने के लिए देदी थी और वह ठीक से नहीं चला रहा था। जबकि और अगर सवारियों की बात करें तो उनका कहना यह भी है ड्राइवर को नींद आने के कारण यह घटना हुई यह सभी लोग दरभंगा से दिल्ली जा रहे थे। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS