ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
मप्र: भाजपा को एक और झटका, पुष्पराज सिंह ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की
By Deshwani | Publish Date: 28/9/2018 5:50:27 PM
मप्र: भाजपा को एक और झटका, पुष्पराज सिंह ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

भोपाल। मध्य प्रदेश में भाजपा को एक और झटका लगा है। रीवा के पूर्व विधायक पुष्पराज सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति में आज कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है। ज्ञात हो कि राहुल गांधी मध्य प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं। रीवा में पुष्पराज सिंह ने राहुल गांधी से मुलाकात करने के बाद कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान किया है। 

 
पुष्पराज भाजपा के पूर्व विधायक हैं। उनके बेटे दिव्यराज सिंह रीवा जिले की सिरमौर विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक हैं। भाजपा के लिए यह दूसरा बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि इससे पहले कटनी जिले की पद्मा शुक्ला ने भाजपा को छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS