ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
पांच अक्टूबर को दुर्ग आएंगे अमित शाह, देंगे एक लाख महिला कार्यकर्ताओं को चुनावी मंत्र
By Deshwani | Publish Date: 28/9/2018 2:38:41 PM
पांच अक्टूबर को दुर्ग आएंगे अमित शाह, देंगे एक लाख महिला कार्यकर्ताओं को चुनावी मंत्र

रायपुर। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 5 अक्टूबर को दुर्ग आएंगे। शाह के इस दौरे को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। अमित शाह दुर्ग शहर के पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम में आयोजित होने वाले महिला मोर्चा के सम्मेलन में शामिल होंगे। यहां वे करीब एक लाख महिलाओं को चुनावी मंत्र देंगे। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के इस कार्यक्रम को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 
भाजपा की महिला मोर्चा द्वारा आयोजित किए जा रहे इस आयोजन की कमान भाजपा की कद्दावर नेता और राष्‍ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय को सौंपी गई है। अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर लगातार बैठकों का दौर जारी है और महिलाओं को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। सरोज पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। 
 
 महिला सम्मेलन के बहाने पार्टी महिलाओं के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की याद दिलाते हुए चुनाव में इसका लाभ प्राप्त करने का प्रयास कर रही है। भाजपा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक का कहना है कि अमित शाह की लोकप्रियता का लाभ भाजपा को चुनाव में मिलेगा.
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS