ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
शिवराज सरकार में मंत्री दर्जा प्राप्त पदमा शुक्ला ने छोड़ी पार्टी, भाजपा में मचा हड़कंप
By Deshwani | Publish Date: 24/9/2018 12:56:22 PM
शिवराज सरकार में मंत्री दर्जा प्राप्त पदमा शुक्ला ने छोड़ी पार्टी, भाजपा में मचा हड़कंप

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज कैबिनेट में मंत्री का दर्जा प्राप्त मध्य प्रदेश समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष पदमा शुक्ला ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि वे कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं। पदमा शुक्ला को विजयराघवगढ़ से भाजपा का कद्दावर नेता माना जाता है। उनके इस फैसले से भाजपा में हड़कंप मच गया है। हालांकि अभी तक इस मामले की पुष्टि भाजपा के किसी भी नेता ने नहीं किया है।

 
पदमा शुक्ला ने पार्टी में अपनी उपेक्षा होने का आरोप लगाया है। वे समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष हैं। खबरों के अनुसार वे छिंदवाड़ा में कमलनाथ से मिलकर कांग्रेस की सदस्यता लेंगी। पदमा शुक्ला ने पिछली बार भाजपा से संजय पाठक के खिलाफ चुनाव लड़ा था। 
 
पद्मा शुक्ला 2013 के चुनाव में विजयराघवगढ़ विधानसभा से भाजपा की उम्मीदवार थीं। बताया जा रहा है कि पदमा शुक्ला ने इस्तीफा कटनी में संजय पाठक के विरोध के चलते दिया है। दिलचस्प बात यह है कि कटनी कांग्रेस में पदमा शुक्ला की सदस्यता का तीखा विरोध शुरू हो गया है और उनके कांग्रेस में आने के विरोध में कई कांग्रेस कार्यकर्ता सामूहिक इस्तीफा दे सकते हैं।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS