ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
रांची में बनेगा शंघाई जैसा टावर, तकनीक जानने चीन पहुंचे CM रघुवर
By Deshwani | Publish Date: 3/9/2018 1:14:28 PM
रांची में बनेगा शंघाई जैसा टावर, तकनीक जानने चीन पहुंचे CM रघुवर

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास पांच दिवसीय दौरे पर चीन रवाना हो गए। उनके साथ तीन मंत्री सीपी सिंह, नीलकंठ सिंह मुंडा और अमर बाउरी भी दौर पर जाने वाले लोगों में शामिल हैं। इस दौरान वे शंघाई और बीजिंग के प्रमुखों से मिलकर वहां का नगरीय प्रबंध और शासन व्यवस्था के संचालन की जानकारी लेंगे।

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने चीन रवाना होने से पहले कहा कि उनका चीन दौरा वहां की विधि-व्यवस्था, आधुनिकतम तकनीक की जानकारी के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण दौरा है। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा सभी राज्यों के मुख्यमंत्री को प्रत्येक वर्ष एक बार अन्य देशों में विकास से संबंधित गतिविधियों को जानने और समझने के लिए विदेश जाने का मौका दिया जाता है। वे चीन के शंघाई जैसा टावर राची में स्थापित करने पर विचार कर रहे हैं।

पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत मुख्यमंत्री ने कहा कि चीन में स्थापित बस स्टैंड एवं बस सर्विस के संबंध में भी पूरी जानकारी ली जाएगी ताकि इसे रांची, जमशेदपुर, धनबाद आदि शहरों में हकीकत का रूप दिया जा सके। साथ ही उनका वहां फूड प्रोसेसिंग मेले में भाग लेने का कार्यक्रम है। झारखंड में फूड प्रोसेसिंग की असीम संभावनाएं हैं।

चीन में फूड प्रोसेसिंग यूनिट बहुत ही आधुनिक ढंग से स्थापित किए गए हैं। वे फूड प्रोसेसिंग मेले में प्रदर्शित प्लांटों को देखेंगे और प्रोसेसिंग यूनिट की पूरी जानकारी हासिल करेंगे। झारखंड में आधुनिक फूड प्रोसेसिंग यूनिट राज्य सरकार द्वारा लगाने की योजना है। चीन दौरे के क्रम में वे चीन के कृषि वैज्ञानिकों से भी मिलेंगे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS