ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
सुकमा में पुलिस पर नक्सलियों का हमला, आईईडी ब्लास्ट में 3 जवान घायल
By Deshwani | Publish Date: 1/9/2018 3:16:58 PM
सुकमा में पुलिस पर नक्सलियों का हमला, आईईडी ब्लास्ट में 3 जवान घायल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुकमा के खेरपाल में आईईडी ब्लास्ट हुआ है। धमाके में छत्तीसगढ़ पुलिस के तीन जवान घायल हो गए हैं। जवान शनिवार सुबह जिस वक्त सर्चिंग के निकले थे उस वक्त यह धामका हुआ। बस्तर के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने कहा कि सुकमा में आईईडी ब्लास्ट में 3 जवान घायल हो गए हैं।

इससे पहले शुक्रवार को 10 लाख के एक इनामी नक्सली करगिल यादव ने रांची में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। वहीं पुलिस ने नक्सली कमांडर अशोक गंझू उर्फ बिशू को भी गिरफ्तार किया था। अशोक नक्सली संगठन टीपीसी का सब जोनल कमांडर है। हाल ही में पुलिस की ओर से नक्सलियों पर बड़ी कार्रवाई की गई थी।

पुलिस ने एक मुठभेड़ में 14 नक्सलियों को ढेर किया था। छत्तीसगढ़ पुलिस की डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया था। सर्च के दौरान पांच लाख का ईनामी नक्सली देवा गिरफ्तार किया गया था।  
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS