ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
शिवपाल ने किया 2019 के लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान
By Deshwani | Publish Date: 31/8/2018 3:06:39 PM
शिवपाल ने किया 2019 के लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

लखनऊ। समाजवादी पार्टी से अलग हुए शिवपाल यादव ने अपनी सियासी राह चुन ली है। उन्होंने 'समाजवादी सेकुलर मोर्चा' बनाने का ऐलान करते हुए 2019 के लोकसभा चुनाव में उतरने का फैसला किया है। शिवपाल के ताल ठोकने के बाद ये साफ हो गया है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को बीजेपी से मुकाबला करने के साथ-साथ अपने चाचा से भी दो-दो हाथ करने होंगे।

शिवपाल यादव ने अपने राजनीतिक जीवन में पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इससे पहले सूबे सियासत तक ही वे अपने आपको सीमित रख रहे थे, लेकिन अब वे राष्ट्रीय राजनीति में दस्तक देने के लिए कदम आगे बढ़ाया है। शिवपाल ने कहा कि मैं पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा हूं, मेरे खिलाफ प्रत्याशी उतरते हैं या नहीं ये फैसला मुलायम सिंह यादव को करना है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर शिवपाल किस संसदीय सीट से ताल ठोकेंगे।

सपा का सबसे मजबूत गढ़ इटावा, मैनपुरी, कन्नौज, फिरोजाबाद, संभल और बदायूं है। इन्हीं क्षेत्र में मुलायम कुनबे का कब्जा है। इटावा लोकसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित है। इस तरह इटावा से उनके लड़ने का कोई औचित्य ही नहीं है।

मैनपुरी संसदीय सीट मुलायम सिंह यादव की परपंरागत सीट रही है। 2014 के लोकसभा चुनाव में मुलायम सिंह यादव मैनपुरी और आजमगढ़ दो सीटों से मैदान में उतरे थे और दोनों जगह जीत हासिल की थी। बाद में उन्होंने मैनपुरी सीट छोड़ दी थी, जिसके बाद पोते तेज प्रताप यादव इस सीट से जीतकर संसद पहुंचे। 2019 के लोकसभा चुनाव में मुलायम सिंह यादव ने आजमगढ़ के बजाय मैनपुरी से लड़ने का ऐलान किया है। ऐसे में शिवपाल मैनपुरी से मुलायम सिंह के खिलाफ चुनाव में उतरे ये नामुमकिन है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS