ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
भाजपा हत्या की राजनीति का सहारा ले रही है: ममता बनर्जी
By Deshwani | Publish Date: 28/8/2018 6:10:00 PM
भाजपा हत्या की राजनीति का सहारा ले रही है: ममता बनर्जी

 कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर राज्य में ‘हिंसा की राजनीति’का सहारा लेने और विपक्षी पार्टियों के खिलाफ केन्द्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करने का आज आरोप लगाया।  राज्य में हाल ही में हुए पंचायत चुनाव का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा सदस्य उन गुंडों के साथ मिल कर काम कर रहे हैं, जो पहले माकपा के लिए काम करते थे। तृणमूल छात्र परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर यहां एक रैली को संबोधित करते हुए ममता ने कहा, ‘‘हत्या की राजनीति का सहारा लेने के बावजूद पूर्व में माओवादियों के गढ़ रहे जंगलमहल में भाजपा केवल कुछ सीटें ही जीत पाई।’’

 
राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा उनकी सरकार किसी भी परिस्थिति में इसकी अनुमति नहीं देगी। उन्होंने कहा, ‘‘हम बंगाल में एनआरसी की अनुमति नहीं देंगे। वे (भाजपा नेता) हमें चुनौती दे रहे हैं। अगर हमें चुनौती दिया जाएगा, तो इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।’’मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अगर एक नागरिक को यहां गलत तरीके से विदेशी बताया जाता है तो वह उसे ‘बर्दाश्त’ नहीं करेंगी। 
 
उन्होंने कहा, ‘‘हम बंगाल टाइगर्स हैं। अगर एक भारतीय नागरिक को विदेशी बताया जाता है, तो हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।’’ममता ने कहा, ‘‘धन और बाहुबल के अलावा भाजपा विपक्षी नेताओं के खिलाफ केन्द्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। हमारा उद्देश्य 2019 के लोकसभा चुनाव में उसे (भाजपा को) सत्ता से बाहर करना है।’’
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS