ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
क्रिस्टल टॉवर में लगी आग, चार की मौत, 16 झुलसे
By Deshwani | Publish Date: 22/8/2018 12:13:20 PM
क्रिस्टल टॉवर में लगी आग, चार की मौत, 16 झुलसे

मुंबई। आज सुबह मुंबई के पारेल इलाके में क्रिस्टल टावर में भीषण आग लग गई। आग क्रिस्टल टावर की 13वीं मंजिल पर लगी है। यह मंजिल पूरी तरह से रेजिडेंशियल है। आग बुझाने के लिए 10 से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। इस आग में झुलसने से अबतक चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि 16 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ज्ञात हो कि क्रिस्टल टावर, पारेल इलाके में स्थित मशहूर हिंदमाता सिनेमा के पास मौजूद है। जो लोग टावर में फंसे हुए हैं, उन्हें क्रेन के जरिए निकाला जा रहा है।

आग पर काबू करने के लिए दमकल की कई गाड़ियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। 10 गाड़ियों को लगाया गया है। पहले दो लोगों की मौत की खबर थी, लेकिन अब मरने वाली की तादाद 4 हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, 2 लोगों की मौत लिफ्ट में फंसने की वजह से हुई।

बताया जा रहा है कि मुंबई के परेल इलाके में हिन्दमाता सिनेमा के निकट क्रिस्टल टॉवर में लगी आग लेवल 2 से लेवल 3 में तब्दील हो गई है। पहले दस गाड़ियां ही मौके पर मौजूद थी। अंदर फंसे लोगों को बचाने के लिए क्रेनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। आशंका है कि कई लोग अंदर फंसे हैं। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में घायल कुछ लोगों को अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि आग सुबह 8 बजे के करीब लगी।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS