राज्य
केरल में बाढ़ का कहर जारी, देवदूत बन लोगों की जिंदगियां बचा रहे मछुआरे
By Deshwani | Publish Date: 20/8/2018 3:53:11 PMनई दिल्ली।केरल में बाढ़ की स्थिति भयावह हो गई है। हजारों लोग अलग-अलग इलाकों में बाढ़ की चपेट में फंसे हुए हैं। ऐसे में राज्य से कुछ ऐसी ख़बरें भी आ रही हैं जो केरल के लोगों के जुझारू प्रवित्ति को दिखाती हैं। बाढ़ में फंसे लोगों के लिए मछुआरे किसी देवदूत कम नहीं है। बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने में सेना और एनडीआरपीएफ की मदद कर रहे हैं।
राज्य के मल्लापुरम में एक 32 वर्षीय जैसल केपी एक वृद्ध महिला को नाव में चढ़ाने के लिए सीढ़ी बन गए। उनके इस काम के लिए लोग उनकी खूब सराहना कर रहे हैं।सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक व्यक्ति लोगों को नाव में चढ़ाने के लिए झुका हुआ खड़ा है। लोग उसकी पीठ पर चढ़कर नाव में बैठ रहे हैं। यह व्यक्ति कोई और नहीं, बल्कि जैसल केपी हैं जो तानुर का रहने वाला है।
32 वर्षीय जैसल एक मछुआरा हैं और उनकी इंसानियत सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रही है। जैसल एनडीआरएफ के साथ मिलकर बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की मदद कर रहे हैं। शनिवार को जैसल ने एनडीआरएफ के साथ मिलकर वेंगारा के मुथलीमद इलाके से 3 महिलाओं और एक बच्चे को सुरक्षित रेस्क्यू किया।
बाढ़ से लोगों को रेस्कयू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जैसल इस वीडियो में झुककर लोगों को अपनी पीठ के सहारे लोगों को नाव में बैठा रहे हैं। वो पानी में काफी देर तक झुके हुए खड़े होते हैं और एक-एक कर महिलाएं उनकी पीठ पर चढ़कर नाव में बैठती हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने जैसल को असली हीरो बताया है।